जानिए कहां जानवरों को महिलाएं पिलाती हैं अपना दूध

awa tribeफीचर डेस्क। ब्राजील के निकट अमेजन के जंगली इलाकों में आवा ट्राइब्स नाम की जनजाति रहती है जिसके रहने का तरीका बेहद अजीबोगरीब है। यह जनजाति वहां रहने वाले जानवरों से इतनी घुली मिली है कि उनका ख्याल भी अपने पारिवारिक सदस्यों की तरह ही रखती है। इस जनजाति की महिलायें इन जानवरों को अपना दूध तक पिलाती हैं। इसके बदले में यह जानवर ऊंचे पेड़ों से इन्हें फल तोड़कर देते हैं। करीब 500 वर्ष पुरानी इस आवा जनजाति की संख्या पहले हजारों में हुआ करती थी लेकिन अब यह घटकर 500 ही रह गयी है। धीरे-धीरे यह जनजाति खत्म होने की कगार पर है। बाहरी क्षेत्रों के लोगों के दखल से इस जाति कि जिंदगी प्रभावित हो रही है।