राहुल बोले: फिर बनायेंगे असम में सरकार

rahul 1गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुवाहाटी में कहा कि असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई 2016 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राहुल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को असम पहुंचे। उन्होंने यहां ब्रह्मपुत्र गेस्ट हाउस में संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एक मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी पार्टी को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी ने साफ कहा कि असम में सिर्फ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री ही किसी राजनीतिक दल से गठबंधन के बारे में भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं।