बिहार-झारखंड में फिर आया भूडोल

earthqपटना। बिहार व झारखंड के कुछ इलाकों में आज सुबह भूकंप के दो बार आए झटकों से अफरा-तफरी मच गई। इसका केंद्र झारखंड के देवघर में था। भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है। आज सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर बिहार व झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भागलपुर, जमुई, बांका, लखीसराय एवं मुंगेर के साथ-साथ बिहार के अन्य कई हिस्सों में भी अचानक आए भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नवादा व गया में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 08.05 बजे आया। लोग घरों से बाहर निकल पड़े। पडोसी झारखंड के देवघर और धनबाद में भी भूकंप के कारण अफरा-तफरी मच गई।