नवनिर्वाचित महिला प्रधान की काटी नाक

crime1लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी हिंसा और उससे उपजी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी रंजिश में उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम शाहनगर के मजरा लोनार में प्रधान के चुनाव को लेकर कुछ लोगों में शराब के नशे में जमकर मार पीट हुई। घटना में नव निर्वाचित महिला प्रधान निर्मला के घर पर चढ़ाई कर उसे जमकर मारापीटा और उसकी नाक तक काट डाली। बचाव करने आये उनके परिवारी सदस्यों को भी मारा पीटा गया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। प्रधान के पति ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसमें 6 लोगों को नामित किया है। घायल महिला प्रधान व दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। महिला प्रधान की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे हैलट कानपुर रिफर कर दिया। उधर दूसरे पक्ष से मां बेटे को चोट आई है। दोनों ने बुधवार को सीधे जिला अस्पताल आकर डाक्टरी परीक्षण कराया।