महिलाओं को आधुनिक तकनीकि का ज्ञान जरूरी: सुरभि रंजन

लखनऊ। आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा सुरभि रंजन ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में समाज के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं में आधुनिक तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक है। क्योंकि महिलाओं के ज्ञानोत्कर्ष पूरे परिवार के विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज प्रदेश एवं देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन कर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं हैं।
रविवार को राजधानी में आयोजित एक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फैशन मैग्जीन में प्रकाशित होने वाली अत्याधुनिक जानकारियां आज के परिवेश में महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मैग्जीन अत्याधुनिक जानकारियों की एक विशेष श्रोत होगी एवं उनके विकास में सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं एवं महिलाओं को कार्यकुशल बनाकर उन्हें स्वावलम्बी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की कला और हुनर को सिखला कर युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य सराहनीय हंै।
श्रीमती रंजन ने कहा कि किसानों से जुड़कर उनके उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करना अनन्तनिधि संस्था के अनेक अहम कार्यों में से एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात को जानकर खुशी हो रही है कि संसाधनों के अभाव में खेती न कर पाने वाले गरीब किसान अनन्तनिधि संस्था से जुड़कर लाभान्वित हो रहें हैं। इस अवसर पर सुरभि रंजन ने फैशन मैग्जीन का विमोचन भी किया।