व्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा जेल से रिहा

lakshmikant sharma vapamभोपाल। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा रविवार को केंद्रीय जेल से रिहा हो गए। उन्हें शुक्रवार को जबलपुर हाई कोर्ट ने आरक्षक भर्ती घोटाले में जमानत दे दी थी, जिसके बाद शनिवार को भोपाल जिला अदालत ने रिहाई के आदेश जारी कर दिए थे। प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को सात मामलों में आरोपी बनाया गया था और उन्हें एसटीएफ ने 16 जून 2014 को गिरफ्तार किया था। तभी से वह भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद थे।