मनोनीत विधायकों ने ली शपथ

mlc
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा मनोनीत चार सदस्यों राम सिंह यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष सिंह यादव व जितेन्द्र यादव को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने विधान भवन स्थित तिलक हाल में दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं दोनों सदनों के कई सदस्य उपस्थित थे।