एयर इंडिया की सफाई मिलता रहेगा नॉनवेज

air india

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट के मेन्यू से नॉन-वेजिटेरिअन खाने की खबर के बीच कंपनी ने सफाई दी है, एयर इंडिया ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं किया गया। मेन्यू को बस अपग्रेड किया गया है ताकि सर्दियों के दिनों में यात्रियों को कोल्ड स्नैक्स की जगह गर्म चीजें दी जा सकें। एयर इंडिया ने 23 दिसंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि 90 मिनट से कम ड्युरेशन की फ्लाइट के इकॉनमी क्लास के पैसेंजर्स के मेन्यू में अब नॉन-वेजिटेरिअन खाना नहीं रहेगा। ये भी कहा जा रहा था कि एक जनवरी से एयर इंडिया के लंच या डिनर मेन्यू से चाय और कॉफी को भी निकाल दिया जाएगा। लेकिन अब एयर इंडिया ने इन खबरों का खंडन किया है। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि नॉन वेजिटेरिअन खाना केवल 90 मिनट से अधिक की फ्लाइट में ही सर्व किया जाता रहा है। कम समय की फ्लाइट के लिए ठंडे स्नैक्स दिए जाते रहे हैं। अब इसी में गर्म वेजिटेरिअन चीजों को शामिल करने के लिए मेन्यू अपग्रेड किया जा रहा है।
नागर विमानन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि अब तक जो व्यवस्था चल रही थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल अपग्रेडेशन किया गया है। स्नैक्स के अलावा कुछ गर्म खाने शुरू किए गए हैं। वेजिटेरिअन या नॉन वेजिटेरिअन को लेकर कोई विवाद नहीं है। जाड़े के देखते हुए गर्म खाना देने की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक समय की फ्लाइट में वेज और नॉन वेज का सिस्टम पहले जैसा ही होगा। केवल फिलहाल मिल रही सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।
एयर इंडिया चीफ अश्वनी लोहानी ने कहा कि हम शॉर्ट ड्युरेशन की फ्लाइट में ठंडे वेजिटेरिअन स्नैक्स देते आए हैं। हमने केवल इसे हॉट वेजिटेरिअन स्नैक्स में बदला है। जाड़े के दिनों को देखकर ऐसा किया गया है। एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि लोगों के फीडबैक के आधार पर इस निर्णय का रिव्यू किया जाएगा।