बुध और मंगल ने किया राशि परिवर्तन, सभी को मिलेगी खुशखबरी

galaxy

विविध। इस सप्ताह बुध, मंगल के राशि परिवर्तन से सभी को खुशखबरी मिलेगी। सौरमंडल के दो ग्रह बुध तथा मंगल ग्रह इस सप्ताह राशि परिवर्तन कर रहें है। 26 दिसम्बर को बुध धनु से मकर में तथा मंगल ग्रह 24 दिसम्बर को राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। जबकि शनि 17 दिसंबर को उदय हो चुका है। ऐसे में अधिकांश राशि वाले लोगों के लिए शुभ समाचार के संकेत हैं जबकि कुछ लोगों को अत्यंत सावधानी रखने की जरूरत है।
आइये जानते है राशियों के लिए नया साल- 2016
मेष- रेवती नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता वाला रहेगा। सोमवार की शाम से कार्य में प्रगति तथा पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए मंगल, बुध, गुरुवार जमीन जायदाद से जुड़े क्षेत्र में लाभ दिलवा सकता है। महिलावर्ग को प्रशासनिक प्रभार परेशान कर सकता है। छात्रवर्ग परिवर्तन करना चाहेगा।
प्रोफेशन – बिजनेस डील हो सकती है। पार्टनरशिप में भी काम कर सकते हैं।
प्रेम – जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। धोखा भी मिल सकता है।
शुभ दिन – बुधवार गुरुवार
शुभ रंग – चैरी रेड, ब्ल्यू
शुभ अंक – 1, 2
दिशा – दक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह – सरलतापूर्वक कार्य को संपादित करने का प्रयास करें।
वृषभ- अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। विशेष निर्णय के लिए इस समय का उपयोग किया जा सकता है। मंगलवार तक अनुकूलता है। व्यापारियों के लिए कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का लाभ आकस्मिक आर्थिक वृद्धि देगा। महिलावर्ग को इच्छित सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रवर्ग को वैदेशिक मामलों के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रोफेशन – इस सप्ताह कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिलेंगे।
प्रेम – पार्टनर के साथ कुछ बात को लेकर अन-बन हो सकती है पर ये थोड़े समय के लिए होगी।
शुभ दिन – मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग – गहरा पीला, हल्का काला
शुभ अंक – 3, 6
दिशा – पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह – कार्य की गति को बढ़ाते हुए समय का लाभ लेना सही रहेगा।
मिथुन- परिवर्तन की आवश्यकता बन रही है। गलतियां न दोहराएं अन्यथा बड़ा नुकसान कर बैठेंगे। व्यापारियों के लिए मिले-जुले परिणाम अस्थिरता पैदा करेंगे। नए सौदों में उलझन बनी रहेगी। महिलावर्ग को स्थान परिवर्तन का लाभ लेकर हित साधना चाहिए। छात्र वर्ग को प्रबंधन तथा डिजिटल फेब्रिकेशन में सफलता मिलेगी।
प्रोफेशन – नए काम की शुरूआत के लिए समय अच्छा नहीं है।
प्रेम- पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा
शुभ दिन- सोमवार, शनिवार
शुभ रंग – बैगनी, क्रीमी वाइट
शुभ अंक – 5, 8
दिशा – मध्य उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह – अपनी बात को रखने के लिए किसी पर दबाव न डालें।
कर्क- नवम पंचम चंद्रमा बिगड़ते कार्य में एकदम गति देगा। अस्थिरता का दौर समाप्त होगा। प्रयास अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों को दो दिन बाद किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से काम काज में सफलता हासिल होगी। महिलावर्ग को कार्य क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रवर्ग मेडिकल के क्षेत्र में सफल होगा।
प्रोफेशन – कोई बहुत बड़ी फायदा देने वाली डील हो सकती है
प्रेम- पार्टनर से उपहार मिल सकता है
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग – नारंगी, हल्का हरा
शुभ अंक – 7, 9
दिशा – नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह – पूर्व से चली आ रही योजना को पुनर्जीवित करना लाभ देगा।
सिंह- खड़ाष्टक चंद्रमा न्यायिक प्रकरणों में नए सिरे से आगे बढऩे के लिये प्रेरित करेगा। मंगलवार से न्यायिक सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए लंबित प्रकरणों में शुभ समाचार प्राप्त होगा। महिलावर्ग निजी प्रशासन में परिवर्तन तथा विकास के लिए सोचेगी। छात्रवर्ग को एग्रीकल्चर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
प्रोफेशन – विदेश में कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं।
प्रेम – जीवन साथी के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।
शुभ दिन – गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग – रशियन ग्रे, पिंक
शुभ अंक – 3, 7
दिशा – आग्नेय, मध्य दक्षिण
अनुकूल सलाह – कानूनी मामलों में शांति के साथ राय मशविरा करें।
कन्या- राशि पर चंद्रमा शुभ समाचार तथा लाभ की स्थिति बना रहा है। विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता होगी। समयानुसार नीति परिवर्तन करें। व्यापारियों के लिए लाभ तथा निवेश का समय। महिलावर्ग को फायनेंशियल मैनेजमेंट तथा इंटरनेशनल बिजनेस में अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्रवर्ग अनुशासन में रहे तो फायदा होगा।
प्रोफेशन – आपका ट्रांसफर हो सकता है, पदोन्नति भी मिल सकती है।
प्रेम – इस सप्ताह आपको आपका मनपसंद साथी मिलेगा।
शुभ दिन – गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: गहरा नीला, वाइट
शुभ अंक – 2, 5
दिशा – पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह – कार्यशैली को प्रभावपूर्ण तरीके से सामने रखें।
तुला- परिजनों के माध्यम से आर्थिक तथा भूमि का सहयोग मिलेगा। पुरानी योजना सफल होगी। अपने विचारों को नियमित ढंग से आगे बढ़ाएं। व्यापारियों के लिए कपड़ा उद्योग तथा कृषि जीन्स में लाभ का समय है। महिलाओं को व्यापारिक सफलता तथा कार्य क्षेत्र में बदलाव के साथ लाभ मिलेगा। छात्रवर्ग को फॉरेन ट्रेड में जॉब मिलेगा।
प्रोफेशन – ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
प्रेम – इस सप्ताह साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
शुभ दिन – रविवार, सोमवार
शुभ रंग – बादामी, कत्थई
शुभ अंक – 1, 8
दिशा – ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह – संस्थागत ढांचे में परिवर्तन कर सफलता प्राप्त करें।
वृश्चिक- मित्रों से सहयोग नए कार्य का चयन करवाएगा। वैदेशिक सेवा कार्य को महत्व देना चाहेंगे। समय लाभ का है, प्रयास करने से नही हिचकें। व्यापारियों के लिए गन्ना, दलहन, तिलहन के क्षेत्र में लाभकारी स्थिति है। महिलावर्ग को पुलिस प्रशासन तथा एकेडमिक सेक्टर में अवसरों की प्राप्ति है। छात्रवर्ग इच्छित परिणाम से प्रसन्न होंगे।
प्रोफेशन – बिजनेस में नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें।
प्रेम – इस सप्ताह साथी की तरफ से उपेक्षित व्यवहार आपको और दु:ख देगा।

शुभ दिन – गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग – फिरोजी, तोतापरी हरा
शुभ अंक – 6, 8
दिशा – आग्नेय, मध्य दक्षिण
अनुकूल सलाह – जीवनशैली में सामाजिक समरसता को स्थान दें।
धनु- धार्मिक यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा। कोई विशेष कार्य आपके माध्यम से होने वाला है सहायता के लिये आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए आभूषण तथा मंडी का सौदा लाभ देगा। महिलावर्ग को सामान्य तथा शिक्षा प्रशासन में कार्यभार मानसिक कष्ट दे सकता है। छात्रवर्ग को संयुक्त शिक्षा प्रणाली पर ध्यान देना होगा।
प्रोफेशन – आपकी जो डील लम्बे समय से अटकी थी वो पूरी होगी।
प्रेम – पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो सकता है।
शुभ दिन – गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग – केसरिया, बैगनी
शुभ अंक – 4, 8
दिशा – नैऋत्य, दक्षिण
अनुकूल सलाह – सफलता प्राप्त करने के लिए मापदण्ड तय करें
मकर- दूर क्षेत्र से सम्पत्ति का योग बन रहा है। कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा व्यापारियों के लिए ऑइल रिफाइनरी तथा कैमिकल सेक्टर में भागीदारी के माध्यम से दीर्घ लाभ होने की संभावना है। महिलावर्ग को इंजीनियरिंग सेक्टर में पदोन्नति तथा विशिष्ट कार्यप्रणाली का प्रभार मिलेगा। छात्रवर्ग सफल होंगे।
प्रोफेशन – बिजनेस में पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है।
प्रेम – पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है, अपनी वाणी पर काबू रखें।
शुभ दिन – आसमानी, लाल
शुभ रंग – गहरा हरा, लाल
शुभ अंक – 7, 9
दिशा – वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह – रणनीति को सफलता का पर्याय मानकर चलें।
कुंभ- मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। साथ ही घर में नए सदस्य की उपस्थिति परिवार में प्रसन्नता का माहौल देगी। व्यापारियों के लिए स्टील बाइंङ्क्षडग कॉपर सेक्टर लाभप्रद हो सकता है। महिलावर्ग को निगम प्रशासन में नया पद मिलने से प्रसन्नता होगी। परिवार में भी सहयोग बढ़ेगा। छात्रवर्ग परिश्रम का लाभ लेंगे।
प्रोफेशन – इस सप्ताह कोई नया काम शुरू न करें, घाटा हो सकता है।
प्रेम – पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर रहेगा।
शुभ दिन – मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग – सी ग्रीन, नैवी ब्ल्यू
शुभ अंक – 5, 8
दिशा – पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह – सोची समझी योजना को क्रियान्वित कर लाभ उठाएं।
मीन- आपकी राशि पर चंद्रमा का गोचर है। कार्य में सफलता तथा आर्थिक सिद्धि होगी। सामाजिक सरोकार आपके माध्यम से हल होंगे। व्यापारियों के लिए जल संयंत्र तथा धान का सौदा लाभकारी होगा। स्कूल प्रशासन से जुड़ी महिलाएं परिवर्तन के लिए प्रयास करेंगी। छात्रवर्ग को बाहरी अवसर सफलता देंगे।
प्रोफेशन – कोई बहुत बड़ी बिजनेस डील हो सकती है, जो कि आपके लिए खुशियां लेकर आएंगी।
प्रेम – पार्टनर के साथ समय बीतेगा।
शुभ दिन – रविवार, सोमवार
शुभ रंग – हल्का क्रीम, अंगूरी हरा
शुभ अंक – 6, 7
दिशा – पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह – प्रतीक्षा तथा योजना लोगों के माध्यम से हल होगी।