खेमका को मिला नये साल का तोहफा: हरियाणा के प्रधान सचिव बने

Ashok_Khemkaचंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चर्चित आइएएस अधिकारी डा. अशोक खेमका सहित सात अधिकारियों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने उन्हे पदोन्नति दी है और सचिव से प्रधान सचिव बना दिया है। खेमका सहित इन सभी अफसरों की पदोन्नति काफी समय से लंबित थी। ये सभी अधिकारी 1991 बैच के हैं। खेमका की पदोन्नति को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अभी दो दिन पहले पदोन्नति कमेटी की बैठक होने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में यह बैठक टल गई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पदोन्नति का मामला फिलहाल टल गया है।
इसके बाद खेमका ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया था कि इनकी बातों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके बाद नए वर्ष पर शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने खेमका सहित इन सात अफसरों को सचिव से प्रधान सचिव पर पदोन्नति दे दी। खेमका के साथ विनीत गर्ग, अनिल मलिक , श्रीकांत वालगद, जी अनुपमा, एके सिंह और अभिलक्ष्य लिखी का भी पदोन्नति मिली है और उन्हें भी सचिव से प्रधान सचिव बनाया गया है।
23 साल में 46 तबादलेखेमका को सबसे ज्यादा तबादलों का सामना करना पड़ा है। 50 साल के आईएएस अफसर को 23 साल के कॅरियर में 46 बार ट्रांसफर किया जा चुका है। खेमका कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। सिविल सर्विस ज्वाइन करने से पहले खेमका ने 1988 में आईआईटी खडग़पुर से कंप्यूटर साइंस में टॉप किया था।खट्टर सरकार ने दिया साथ करीब एक साल पहले हरियाणा की सत्ता में आई बीजेपी ने शुरुआत से ही अशोक खेमका का साथ दिया है। कांग्रेस और वाड्रा को निशाना बनाते हुए उन्होंने खेमका को जमकर सपोर्ट किया।