भाजपाई करेंगे ताइक्वान्डो, कलराज बने अध्यक्ष

kalraj

जनसंदेश न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) का नया अध्यक्ष केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र को चुना गया है। हलवासिया कोर्ट में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति बनी। कलराज मिश्र से पहले राम जेठमलानी टीएफआई के अध्यक्ष थे। वहीं जिम्मी आर जगत्यानी को महासचिव व सुधीर हलवासिया को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। ताइक्वान्डो के बारे में कलराज मिश्र ने बताया कि बेशक यह खेल साउथ कोरिया का हो। लेकिन हमारे देश में यह बहुत पहले से है। जिसे हम नियोग युद्ध कह सकते हैं। ताइक्वान्डो में जितनी तकनीक हैं वह सब हम नियोग युद्ध में पा सकते हैं। यह बहुत पॉपुलर गेम है। महिलाओं के लिए यह बहुत कारगर है। चुनाव में फेडरेशन के वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर अशोक कुमार भार्गव, हीरो बाजपेयी, सैयद रफत, टैक्निकल चेयरमैन पीटर जगत्यानी, संयुक्त सचिव एडमिनिस्ट्रेशन जावेद खान,हिना हबीब संयुक्त सचिव, को-ऑर्डिनेशन,महेन्द्र मोहन, संयुक्त सचिव प्लानिंग,सतपाल रेहल, संयुक्त सचिव डिवेलपमेंट को चुना गया। एग्जिक्यूटिव मेंबर्स के लिए सुमित घोष,एम सुंदरम, अनिल गौड़, मनोज त्यागी,दीपक कुमार,मनोज अग्रवाल,गजानंद सुनहरे,अनिल फ्रांसिस व रबिनारायण को चयनित किया गया है।