यहां पूरी तरह से बैन है भारतीयों की एंट्री

goa foreigners

फीचर डेस्क। स्वतंत्र भारत में आज भी कुछ ऐसी जगहें है जहां पर भारतीयों का आना जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हिमाचल प्रदेश में स्थित फ्री कैजोल कैफे इजराइल के लोगों का एक ऐसा अड्डा है जहां पर आपको हिब्रू भाषा में लिखे बैनर, यहूदी धार्मिक स्थल और यहूदी व्यंजन परोसते होटल मिल जायेंगे लेकिन यहां पर भारतीयों की ही एंट्री पूरी तरह से बैन है।
इसी तरह गोवा में विदेशी पर्यटकों के लिए बने फोनर्स ओनली बीच में भारतीयों की एंट्री बैन है। इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है की पर्यटकों को कोई न घूरे इसलिए भारतीयों की एंट्री यहां पर बैन की गयी है।
बंगलुरु में बना उनो इन होटल 2012 में शुरू हुआ था जहां पर जापानी नागरिकों का आना जाना होता था। यहां पर भारतीयों की एंट्री बैन की हुई थी जिसके कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। 2014 में इस होटल को बंद कर दिया गया था। चेन्नई में स्थित कुछ होटल केवल विदेशी नागरिको को एंट्री देते है यहां पर पासपोर्ट देख कर ही एंट्री की जाती है जिसमे अगर कोई भारतीय होता है तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया जाता है। पुड्डुचेरी अपनी समुद्री सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है जहां पर हर साल हजारों पर्यटक आते है। यहां पर भी गोवा की ही तरह पुद्दुचेरी के फोर्नर्स ओनली बीच पर भारतीयों की एंट्री बैन है।