धौनी बोलेः सही समय आने पर लूंगा सन्यास

Dhoni-1

मुंबई। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह सही समय पर खेल से संन्यास लेने के बारे में सोचेंगे। भारत के आईसीसी विश्व कप से बाहर होने के बाद भी 34 साल के धोनी से उनके संन्यास को लेकर यही सवाल पूछा गया था और उन्होंने ऐसी किसी योजना से इनकार कर दिया था। विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में कप्तान बनाने की मांग जोर पकड़ रही है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में उनके आक्रामक रवैये से काफी लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा पिछले एक साल से बल्ले से धोनी का प्रदर्शन भी प्रभावी नहीं रहा है।