अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे बिग बी

Amitabh-Bachchanमुंबई। बालीवुड अभिनेता आमिर खान अब सरकार के अतुल्य भारत अभियान में नजर नहीं आएंगे। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आमिर का अनुबंध समाप्त हो चुका है। अभियान से आमिर के अलग होने नए ब्रांड एंबेसडर के नाम पर अटकलें तेज हो चुकी है। कई मीडिया चैनलों के मुताबिक अमिताभ बच्चन को अतुल्य भारत अभियान का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। आमिर ने अनुबंध समाप्त होने की घोषणा के बाद सभी को धन्यवाद देते हुए अनुबंध समाप्ति के निर्णय का सम्मान किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा, हमारा अतिथि देवो भव अभियान के लिए मैक्केन वल्र्डवाइड के साथ अनुबंध था। एजेंसी ने इस काम के लिए आमिर की सेवा ली थी। अब एजेंसी के साथ अनुबंध खत्म हो गया है। मंत्रालय ने आमिर की सेवा नहीं ली थी। उन्होंने कहा, यह एजेंसी थी, जिसने उनकी सेवा ली थी। चूंकि एजेंसी के साथ अब अनुबंध नहीं रहा, अभिनेता के साथ व्यवस्था भी अब खुद ब खुद खत्म हो गई है।