कड़ाके की ठंड से थर्राया दिल्ली समेत उत्तर भारत

cold windनई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने करवट ली है। तापमान में एकसाथ आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा सुबह से छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। सर्द हवाओं के कारण ठंड का सितम अभी भी जारी है। अगर यही हाल रहा तो जनवरी का आखिरी सप्ताह दिल्लीवालों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराएगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डीपी यादव ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।