मनाने गये थे पिकनिक मिली मौत

Murud-Janjira-Beachमहाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में मशहूर मुरूड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के एक कॉलेज के 14 छात्रों की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। यह घटना दोपहर की है जब 18 विद्यार्थी समुद्र में तैरने गए थे और बह गये। इन छात्रों की उम्र 18-20 साल बताई गई है। ये लोग पुणे के इनामदार कॉलेज के बीएससी और बीसीए कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी थे। एक छात्र अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, मुरूड की घटना के बारे में सुनकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं, जिसमें 14 छात्रों की जान चली गयी। लिस और तट रक्षक बल की मदद से 14 शवों को समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है इनमें अधिकतर लडकियां है। नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अपने चेतक विमान को लगाया है। इसकी सहायता से चार छात्रों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाल गया जबकि दो छात्र अभी भी लापता हैं। कोंकण क्षेत्र के पुलिस महा निरीक्षक प्रशांत बुर्डे ने यहां बताया कि बचाए गए छात्रों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त सुमैया अंसारी, साफिया काजी, युसुफ अंसारी, फरीन सैयद, इफ्तेखाार शेख, साजिद चौधरी, समरीन शेख, सफी अंसारी, राज तंजनी, रफिया अंसारी, सुप्रिया पाल, सिफा काजी, स्वपनाली संगत के रूप में की गई है। स्थानीय मछुआरों, नौसेना और तट रक्षकों की सहायता से बचाव एवं राहत कार्य जारी है।