दिग्गी राजा का एलान: गोवा में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

digvijay-singh-6नई दिल्ली। गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए किसी अन्य सियासी पार्टी से गठबंधन किए बिना अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। मारगाओ शहर में दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया, हमने सभी 40 सीटों पर अपने दम पर लडऩे का फैसला किया है। गोवा में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। गोवा विधानसभा का अगला चुनाव मार्च 2017 में होना है। सिंह ने हालांकि कहा कि पार्टी अगर भविष्य में किसी के साथ गठबंधन करने के बारे में सोचती है तो इसके लिए कार्यक्रम बनाया जायेगा।