जेएनयू विवाद: खालिद व अनिर्बान की रिमांड आज खत्म

jnuनई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाज़ी के आरोपी छात्रों में से दो छात्रों, उमर ख़ालिद और अनिर्बान, की पुलिस रिमांड आज ख़त्म हो रही है। सुरक्षा वजहों से इन दोनों को आज कोर्ट की बजाय पुलिस स्टेशन में ही जज के सामने पेश किया जाना है। अलग अलग कमरों में की थी पुलिस ने पूछताछ कन्हैया कुमार पर पटियाला हाउस कोर्ट में हमले के बाद ऐहतियातन ऐसा किया जा रहा है। मंगलवार को देर रात उमर और अनिर्बान ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। देशद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्र उमर ख़ालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य से अलग अलग कमरों में पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।