छिन्नमस्तिका मंदिर: जहां पत्थर बांधने से पूरी होती है मनौती

chinmastikaफीचर डेस्क। झारखंड के रामगढ़ में मां का एक ऐसा मंदिर हैं, जहां लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यहां मौजूद एक पेड़ पर पत्थर बांधते हैं। मां छिन्नमस्तिका का यह मंदिर रामगढ़ जिले के रजरप्पा में स्थित है। रजरप्पा में यह मंदिर भैरवी और दामोदर नदी के संगम के नजदीक है। मान्यता है कि यहां पेड़ पर पत्थर अर्पित करने से मां प्रसन्न हो जाती है। और वो अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। इसलिए इस मंदिर में दूर-दूर से आने वाले भक्तों का तांता हमेशा लगा रहता है।
पत्थरों वाली माता के नाम से मशहूर मां छिन्नमस्तिका की इस मंदिर में अनोखी मूर्ति हैं। जहां फोटोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पत्थर वाला पेड़ मंदिर में ही मौजूद है। जिसमें मनोकामना पत्थर बांधने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहां देवी की शक्ति और भक्तों की भक्ति का संगम ये अंबार हर रोज देखने को मिलता है। इस मंदिर में भोलेनाथ का भी मंदिर है। मान्यता है कि पहले यहां भक्त शिव की पूजा कर माता के दर्शन करते हैं। और फिर पेड़ के पास पहुंचकर यहां पत्थर बांधते हैं, और मनोकामना की वरदान मांगते हैं।