46 महानुभावों को मिलेगा यश भारती सम्मान

yash bhartiलखनऊ। प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से इस बार 46 विभूतियां अलंकृत किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से दिये जाने वाले यश भारती सम्मान के लिए 34 नामों के बाद शनिवार को 12 और विभूतियों के नाम शामिल किया गया है।
समारोह 21 मार्च को राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सीएम अखिलेश यादव यश भारती के साथ ही बेगम अख्तर और अहिल्याबाई एवार्ड से भी पात्र हस्तियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री संस्कृति विभाग की ओर जारी वार्षिक कैलेण्डर का भी अनावरण करेंगे। यश भारती सम्मान 2015-16 से कामेडियन राजू श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा, विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, गायिका सुरभि रंजन, भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ, पर्वतारोही अपर्णा कुमार, क्रिकेटर रूद्र प्रताप सिंह, पत्रकार हेमंत शर्मा, उस्ताद गुलशन भारती, लालजी यादव, डॉ सुभाष गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सर्वेश यादव, अलीम उल्ला सिद्दीकी, मधुकर त्रिवेदी, सुधा सिंह, सिंगर अंकित तिवारी, मनु कुमार पाल, सीमा पुनिया, कुमकुम आदर्श, डा. नाहीद आबिदी, प्रो. अशोक चक्रधर, प्रो. इरफान हबीब, डा. नरेश त्रेहन, प्रो. कमला श्रीवास्तव, अभिन्न श्याम गुप्ता, सुनील कुमार राणा, पर्वतारोह अरूणिमा सिन्हा, मेजर अशोक कुमार सिंह, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, इकबाल अहमद सिद्दीकी, विजय सिंह चौहान, अनुज कुमार चौधरी, स्थवी अस्थाना, साहित्यकार गोपाल चतुवेर्दी, साहित्यकार प्रो. गिरजा शंकर, हाकी खिलाड़ी जगबीर सिंह, डा. टी प्रभाकर, शतरंज खिलाड़ी वजीर अहमद खां, डा. नवाज देवबंदी, हस्तशिल्पी चक्रेश कुमार जैन, पावर लिफ्टिंग नरेन्द्र सिंह राणा, कवि डा. सुनील जोगी,  केजीएमसी के वीसी डा. रविकांत, साहित्यकार अनवर अहमद को यश भारती अवार्ड से अलंकृत किया जायेगा। समारोह सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा जिसमें विशिष्ट अतिथि संस्कृति राज्यमंत्री अरूण कुमारी कोरी, सचिव संस्कृति अनीता सी मेश्राम सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।