मुसाफिरखाना में घायल मिला बारहसिंघा: वन टीम के हवाले

barasinghaआशुतोष मिश्र
अमेठी। यूपी के अमेठी में आज ग्रामीणों को सड़क के किनारे एक बारहसिंघा घायल अवस्था में मिला। उसके सींघ गायब हैं। मुसाफिरखाना क्षेत्र के गांव दुवरिया में आज ग्रामीणों को सड़क के किनारे अजीब सा जीव घायल अवस्था में मिला। नजदीक से देखने से पता चला कि वन्य जीव बारहसिंघा है। माना जा रहा है कि बारहसिंघा जंगल से भाग कर आया है। इसके बाद वह शिकारियों के साथ लग गया। घायल अवस्था में मिले जीव का गांव के लोगों ने प्राथमिक उपचार भी किया। ग्रामीणों ने बारहसिंघा मिलने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी संजय अवस्थी को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल बारहसिंघा को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।