बाहुबली विधायक के गुर्गों ने सिपाही को मारी गोली

gun-shot

लखनऊ। राजधानी के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलिंग के दौरान दो बदमाशों ने जीआरपी के एक सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया है। बदमाश समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के गुर्गें हैं, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सिपाही आफाक आज तड़के पेट्रोलिंग पर था। इसी बीच उसको दो संदिग्ध लोग दिखे। सिपाही आफाक से उनको ललकारा तो बदमाशों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। दो गोली आफाक के पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आफाक को गोली मारने वाले दोनों बदमाशों को नाका कोतवाली के पास से हिरासत में लिया गया है। यह दोनों विधायक अभय सिंह के लिए काम करते हैं।