पुलिस फायरिंग में टूटा हाई वोल्टेज तार, 10 लोगों की मौत

asom picतिनसुकिया। असम में सोमवार को पानगेरी में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में चलाई गई गोली बिजली के तार में लग गई। इससे तार प्रदर्शनकारियों पर गिर पड़ा और 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे मेंं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पानगेरी थाने पर पत्थर फेंक रहे थे। इससे थाने में लगे शीशे टूट गए। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। गोली बिजली के तार में लग गई और तार प्रदर्शनकारियों पर गिर पड़ा। नौ प्रदर्शनकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ने तिनसुकिया सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक अन्य व्यक्ति को डिब्रूगढ़ जिले में असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देर शाम तक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक हुई।

प्रदर्शनकारी क्षेत्र में तीन दिन पहले दो लोगोंं की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों को सौंपने की मांग कर रहे थे।