आज का राशिफल

rashifal

मेष : आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहने के योग। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलने की संभावना। व्यापार में लाभ होगा।
वृषभ : आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन : आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता से आप व्यग्र हो सकते हैं। धनका व्यय अधिक होगा।
कर्क : मन को शांत और प्रफुल्लित रखें। क्रोध को वश में रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी रह सकती है। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय हो सकता है। वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न ही उतरें।
सिंह : आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। पर्यटन की भी संभावना है। वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे।
कन्या : आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखें।
तुला : लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे।
वृश्चिक : आज जिद्दीपन छोड़ दें। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन हो सकता है। वस्त्र-आभूषण और सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च हो सकता है।
धनु : मानसिक रूप से हलके-फुलके होने का अनुभव होगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त हो सकेगी। भाग्यवृद्धि के योग हैं, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे।
मकर : आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो पर खर्च भी हो सकता है। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखें। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं।
कुंभ : आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रह सकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकालें। वाणी पर संयम रखें।
मीन : किसी के साथ धन से सम्बन्धित व्यवहार न करने की और किसी के विवाद में न पड़ें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।