साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में जाने की अनुमति

sadhvi pragyaनई दिल्ली। महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए से क्लीन चिट पा चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अनशन के आगे मध्य प्रदेश सरकार को झुकना पडा़ और उनको उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में जाने की अनुमति देनी पड़ी। उनको कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल से उज्जैन ले जाया जा रहा है। मालेगांव मामले में उन्होंने कहा कि सरकार मजबूर थी और उनको अदालत पर पूरा भरोसा है।सिंहस्थ में जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण भोपाल में वह अनशन पर बैठ गई थीं। साध्वी प्रज्ञा को सिंहस्थ में शामिल होने के लिए अदालत से अनुमति मिल चुकी थीए लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधित कारणों के चलते उन्हें वहां नहीं भेजा जा रहा था, इसके चलते वह अनशन पर बैठ गईं।