पांच साल बाद 25 हजार के नीचे आया सोना

gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम में आई गिरावट के बाद भारतीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 5 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। 10 ग्राम का भाव 25 हजार से भी कम हो गया है। दूसरी तरफ से प्लेटिनम का दाम भी 2009 के स्तर पर पहुंचा गया है। विदेशी बाजार में सोना पांच साल के सबसे कम कीमत पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना शुक्रवार को पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क में कीमत 1,129.60 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई। यह अप्रैल 2010 के बाद अब सोना सबसे कम स्तर पर है। इस गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर भी हुआ। सोना पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना स्टैंडर्ड के दामों में 150 रुपए की गिरावट आई। यह 25,950 रु. प्रति 10 ग्राम रहा। जेवराती (22 कैरेट) 24,700 रु. प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले 18 मार्च 2015 को सोना स्टैंडर्ड 25,900 रु और सोना जेवराती 24,700 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया था। सोने की साथ ही प्लेटटिनम के दाम में भी पांच फीसदी घटी है। चांदी के दाम भी कम हुई है। इसकी कीमत 300 रुपए घटकर 34,500 रुपए प्रति किलो हो गई है।