माया बोलीं: मंदिर, मस्जिद ,देवता भी भाजपा को नहीं जिता पाएंगे

mayawati-latest

अशोक मिश्रा, लखनऊ (आरएनएस)। संगठन में बढ़ते टूट से घबराई बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था को फेल बताते हुए भाजपा पर विरोधी दलों में तोड़ -फोड़ कराने का आरोप लगाया। पिछले दो दिनों यूपी प्रवास पर आये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था को अखिलेश नहीं तो क्या ओबामा ठीक करेंगे को गैर जिम्मेदार बयान बताते हुए कहा कि इस बार भाजपा मंदिर ,मस्जिद ,देवता चाहे जितना हथकंडा अपना ले वह यूपी विधानसभा चुनाव में जीतने वाली नहीं है। माया ने कहा कि सपा -भाजपा की मिलीभगत के कारण केंद्र यूपी में अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है,इसके पहले जैसे उत्तरांचल में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था वैसे यहां क्यों नहीं लगा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा धन के बल पर विरोधी दलों में चाहे जितना तोड़ -फोड़ करवा लें,बिहार की तरह ही इन्हे यहां भी विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिलने वाली है।पिछले दिनों पार्टी छोड़ कर जाने वाले महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद पूर्वमंत्री आरके चौधरी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि आयाराम -गयाराम के आने -जाने वालों से हमारी पार्टी के जनाधार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों ,किसानों ,मजदूरों के लिए हितकर पार्टी नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के उस वक्तव्य को भी याद कराया जिसमें भाजपाइयों ने कहा था कि केंद्र भाजपा की सरकार बनने पर वह यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था को ठीक करा देंगे। माया ने प्रेस करके मोदी को सन्देश दिया है कि देश -विदेश से आने वाले काले धन से भूख व भुखमरी से मरने वाले किसानों और गरीबों की सहायता करें।