पौधारोपण कर यूपी बनायेगा गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स

up plantलखनऊ। यूपी में गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स की टीम की निगरानी में पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए चिह्नित किए गए छह हजार से ज्यादा स्थानों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रसूलाबाद (कानपुर देहात) और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुकरैल (लखनऊ) में पौधरोपण कर इस महा अभियान की शुरुआत करेंगे।
प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि अभियान सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 24 घंटे में पांच करोड़ पौधों की रोपाई के लिए चयनित 6166 स्थलों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।वेबसाइट पर चयनित स्थलों के पॉलीगन (बहुभज) भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इन स्थानों का मौका मुआयना कर सके। ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी), नई दिल्लीÓ और गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के ऑडिटर पूरे अभियान की निगरानी करेंगी। सचिव, वन सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर में पौधरोपण अभियान की पल-पल की खबर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विभिन्न प्रजातियों के 3-12 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे। खास बात यह है कि सभी रोपण स्थलों से ये सूचनाएं ऑनलाइन ही मंगाई जाएंगी। इसमें कहीं किसी पेपर का इस्तेमाल नहीं होगा। मिशन डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने बताया कि लगाए जाने वाले पौधों की सिंचाई और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न प्रजातियों के 3-12 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे। इस काम को दस लाख से ज्यादा श्रमिकों की मदद से पूरा किया जाएगा। निगरानी संस्थाओं के निर्णायक मंडल के सदस्य भी कई जगहों पर मौजूद रहेंगे, मगर इन संस्थाओं ने उन जगहों का खुलासा नहीं किया है। यहां बता दें पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बना या नहीं, यूपी को इसका प्रमाणपत्र निर्णायक मंडल की रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगा।