जानिए कैसा होगा आज का दिन

rashifal

मेष : आज आप नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें।
वृषभ : दिन का प्रारंभ आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद सावधानी बरतें। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बात का ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा।
मिथुन : आज का आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद से भरपूर है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा।
कर्क : प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो सफलता मिलने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट की व्याधि से समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है।
सिंह : आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रह सकता है। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे समय में संयम बरतें। धन-कीर्ति की हानि होने की आशंका। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।
कन्या : लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बन्धों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परन्तु मध्याह्न के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बन्धियों के साथ मनदु:ख का कोई प्रसंग बन सकता है।
तुला : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उल्लास छा जाएगा।
वृश्चिक : आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगड़े का वातावरण रहेगा, इसलिए गलतफहमियां दूर करें।
धनु : दुर्घटना और शल्यचिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रह सकती है। सम्बन्धियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं होने की आशंका। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे।
मकर : आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यवसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याह्न के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे।
कुंभ : आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति की संभावना। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढ़ेगी। मित्रों से भेंट होगी।
मीन : बौद्धिक और उससे सम्बन्धित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास और धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बड़े प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश स्थित मित्र और स्नेहीजनों से मेल-जोल हो सकता है।