हमवतन महिला को बंधक बनाकर करा रही थी देह व्यापार

rape and harreshmentनई दिल्ली। हमवतन महिला को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के आरोप मेंं पुलिस ने केन्या की महिला को गिरफ्तार किया है। केन्या दूतावास मेंं तैनात केन्या के राजनीतिक सलाहकार फ्रेडरिक नडेगवा की शिकायत पर महरौली पुलिस ने पूरी रात फोन ट्रैक कर पीडि़त महिला को बचाने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी फरार होने मे कामयाब रहा। पुलिस ने फ्रेडरिक नडेगवा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई की सुबह फ्रेडरिक नडेगवा ने महरौली थाना पहुंचकर बताया कि राजपुर खुर्द मेंं केन्या की एक महिला को बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराया जा रहा है।
26 वर्षीय पीडि़ता केन्या के काइएंबु की रहने वाली है। उसे दिल्ली मेंं नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था।यहां आरोपी केन्याई महिला एलिस नजोकी और नाईजीरियन क्लासिडी जरेमिआह ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया और देह व्यापार करवाने लगे।
नडेगवा ने पीडि़ता से फोन पर बात कर व्हॉट्सएप पर उसे लोकेशन बताने को कहा और फोन से लगातार उससे संपर्क बनाए रखा। पुलिस ने राजपुर खुर्द मेंं पीडि़ता की तलाश शुरू की। इसी दौरान पीडि़ता ने फोन पर बताया कि दोनोंं आरोपी आ गए है। अब वह बात नहींं कर सकती। इस पर उससे कहा गया कि वह थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने कमरे की लाइट ऑन व ऑफ करे। इसके आधार पर पुलिस ने उसे राजपुर खुर्द के एक फ्लैट से खोज निकाला। पुलिस कमरे मेंं पहुंची तो पीडि़ता घायल अवस्था मेंं मिली। दोनोंं आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस ने महिला आरोपी को पकड़ लिया। महिला को बंधक बनाकर देह व्यापार करवाने की सूचना केन्या दूतावास को महरौली निवासी विनय डबास ने दी थी। उन्होंंने ही फ्रेडरिक नडेगवा को बताया था कि किस प्रकार पीडि़ता के साथ धोखा किया गया है।