छेड़छाड़ में गिरफ्तार किये गये भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय

tunna-pandeyपटना। छेड़ाछाड़ के आरोप में होने वाले विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। खबर बिहार से आ रही है कि सीवान के भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को हाजीपुर जीआरपी ने थाइलैंड की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसआरपी (मुजफ्फरपुर) बीएन झा ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने टुन्ना पांडेय को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
पार्टी की ओर से इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख ने कहा कि टुन्ना पांडेय को फिलहाल पार्टी ने निलंबित कर दिया है। उनपर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।
विदिज हो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपने माता-पिता के साथ कोलकाता से गोरखपुर जा रही 12 वर्षीय लड़की ने टुन्ना पांडेय पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वह सो रही थी। छेडख़ानी पर वह अचानक हड़बड़ा कर उठी और चिल्लाई। उसने पिता को घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता ने तुरंत ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी को पूरे मामले की जानकारी दी।
सराय जीआरपी के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एमएसलसी को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंंने कहा कि टुन्ना पांडेय को आज मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है। शिकायत के मुताबिक पांडेय ने ने सिर्फ लड़की के साथ छेड़छाड़ की बल्कि अपशब्दों का भी प्रयोग किया।
गोरखपुर के रहने वाले और थाईलैंड में व्यवसाय करने वाले विजय प्रकाश पांडेय अपनी 12 वर्षीय बेटी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ अप पूर्वांचल एक्सप्रेस की एसी टू बोगी ए-1 में सफऱ कर रहे थे। वे हावड़ा से गोरखपुर जा रहे थे। उसी बोगी में एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय दुर्गापुर में सवार हुए और अपने बर्थ नंबर 43 पर सो गए।
ट्रेन के हाजीपुर आने के पहले सराय स्टेशन के पास टुन्ना जी पाण्डेय ने बर्थ नंबर 46 पर सो रही 12 वर्षीया लड़की के साथ छेडख़ानी की। लड़की का कहना है कि वह सो रही थी। वह अचानक हड़बड़ा कर उठी और चिल्लाई। उसने पिता को घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता ने तुरंत ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी को पूरे मामले की जानकारी दी।