र्मूधन्य लेखिका महाश्वेता देवी का इंतकाल

mahaswetaकोलकाता। प्रसिद्ध बांग्ला लेखिका महाश्वेता देवी का 90 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एक हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। शनिवार देर रात को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गुरुवार को फिर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया।
महाश्वेता देवी की मृत्यु पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेद जताया। उन्होंने ट्वीट किया, भारत ने एक महान लेखक खो दिया, बंगाल ने एक मां खो दी और मैंने अपना व्यक्तिगत गाइड खो दिया, उनकी आत्मा को शांति मिले
अस्पताल में लाए जाने के बाद से डॉक्टर लगातार उनकी तीमारदारी में लगे हुए थे। उन्हें स्लाइन चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था परन्तु उनका शरीर ले नहीं पा रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी फोन पर उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ले रही थी।
डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार रात से महाश्वेता देवी की स्थिति बिगडऩे लगी। मेडिकल बोर्ड के डॉ. समरजीत नस्कर ने बताया कि पहले महाश्वेता देवी की तबीयत में काफी सुधार हुआ था, लेकिन शनिवार रात को दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। उन्हें लगातार स्लाइन चढाने की कोशिश की जा रही थी परन्तु उनका शरीर नहीं ले पा रहा था।