बंद हो गयी बिस्कुट का पर्याय पारले कंपनीे

parleबिजनेस डेस्क। फैक्ट्री के मुंबई के बीचोंबीच स्थित होने की वजह से शहर की बड़ी आबादी को इससे भावनात्मक लगाव था। मुंबई पारले-जी बिस्किट तमाम भारतीयों के बीच बजाज स्कूटर और मारुति कार की तरह ही चर्चित है। लेकिन इस बिस्किट को तैयार करने वाली मुंबई के विले पार्ले स्थित सबसे पुरानी फैक्ट्री बंद हो गई है। भारत के सबसे चर्चित बिस्किट की यह फैक्ट्री 87 साल तक काम करने के बाद इस सप्ताह बंद हो गई। पारले प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस फैक्ट्री की स्थापना 1929 में हुई थी और 1939 में बिस्किट का उत्पादन शुरू किया था। तब से ही यह मुंबई समेत पूरे देश में ग्लूकोज युक्त एनर्जी बूस्टर का काम कर रहा था। पारले बिस्कुट का पर्याय बन चुका है आज भी लोग बिस्कुट की जगह पारले का ही नाम लेते हैं। गांव हो या शहर हर जगह पारले का साम्राज्य फैला था।