दंबग 3 में सलमान संग सोनाक्षी सलेक्ट

sonaमुम्बई। सोनाक्षी को चाहने वालो के लिए अच्छी खबर है। दंबग 3 के लिए फिल्म निर्माता अरबाज खान ने सोनाक्षी सिन्हा को सलेक्ट किया है। एक बार फिर दर्शकों को सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोडी परदे पर देखने को मिलेगी।
बॉलीवुड साइट से मिली जानकारी के अनुसार अरबाज खान ने कहा है कि सोनाक्षी दंबग के तीसरे भाग में शामिल रहेगी। परन्तु उन्होंने इशारे-इशारे में यह भी कहा कि फिल्म में एक और हिरोइन हो सकती है।
अरबाज ने बातचीत के दौरान कहा, सोनाक्षी सिन्हा दबंग-3 का भाग होंगी, परन्तु उनका रोल स्क्रिप्ट लिखने के बाद ही तय होगा। फिल्म में एक और हिरोइन भी हो सकती है।
इससे पहले ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि दबंग गर्ल की जगह परीणिति चोपड़ा को दबंग सीरीज की अगली फिल्म के लिए शामिल किया गया है। हालांकि, अब सोनाक्षी के फैंस को टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। यह भी खबर मिली है कि यह फिल्म 2017 में परदे पर जाएगी।
सलमान खान फिलहाल बिग बॉस के 10वें सीजन के लिए शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह कबीर खान की युद्ध आधारित फिल्म ट्यूबलाइट करेंगे। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा अकीरा-फोर्स 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।