मोदी ने लालकिले से दहाड़ा: दिया नारा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत

 

modi lalkila

नई दिल्ली । 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि हमने एक भारत श्रेष्ठ भारत का निरंतर प्रयास किया है। वेद से विवेकानंद तक, सुदर्शनधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक, महाभारत के भीम से लेकर भीमराव तक हमारी एक लंबी विरासत है। सवा सौ करोड़ देशवासियों को सुराज्य के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढऩा होगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
स्वराज को सुराज में बदलना सवा सौ करोड़ देशवासियों का संकल्प है। त्याग, पुरूषार्थ और अनुशासन के बिना सुराज का संकल्प असंभव है। पंचायत से संसद तक हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाए। पहले सरकारों पर आक्षेप लगा करते थे। लेकिन आज अपेक्षाएं बढ़ गयी है। सामान्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना ही सुराज का मकसद है। सरकार को जवाबदेह और संवेदनशील होना चाहिए, शासन को उत्तरादायी होना चाहिए।पहले पासपोर्ट पाने के लिए अगर सिफारिश नहीं है तो चार-छह महीने यूं ही चले जाते थे। आज हफ्ते-दो हफ्ते में पासपोर्ट पहुंचा दिया जाता है। 2015-16 में पौने दो करोड़ पासपोर्ट जारी किए।
ग्रुप सी और ग्रुप डी के 9000 पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं होगी। सिफारिश की जरूरत नहीं होगी। देश में ग्रामीण सड़कों के सुधार पर बल दिया जा रहा है। सुराज्य के लिए सुशासन भी जरूरी है। हमने पौने पांच सौ कानूनों को निरस्त कर दिया। 1700 कानूनों को निरस्त करना है, जो जंजाल बन चुके हैं।अब ग्रुप सी और ग्रुप डी के 9000 पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं होगी। सिफारिश की जरूरत नहीं होगी। सामान्य व्यक्ति देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा का हिस्सा नहीं था। हमने 21 करोड़ लोगों को जनधन से जोड़कर असंभव को संभव किया। 77 करोड़ रुश्वष्ठ बल्ब बाटे जाएंगे, इससे 20 हजार मेगावाट बिजली बचेगी। एलईडी से बिजली कम खर्च हो रही है। पिछली सरकार में महंगाई 10 फीसदी के पार थी, हमारी सरकार में महंगाई 6 फीसदी दाल के उत्पादन में गिरावट चिंता का विषय है। गरीब की थाली की चिंता है। 60 साल के 14 करोड़ कूकिंग गैस कनेक्शन की तुलना में इस सरकार ने 60 हफ्तों में 4 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे। 90 से ज्यादा आधी अधूरी सिंचाई की योजनाएं बंद पड़ी थी। हमने उसने दुबारा शुरू करने के लिए कार्य करना शुरू किया है। किसानों को किसान सॉयल हेल्थ कार्ड की सुविधा दी। इससे पूर्व राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।