फिर फिसली दिग्गी राजा की जुबान

digvijay-singh-6नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का विवादों से गहरा नाता है। अपने बयानों के चलते वो अक्सर विवादों में रहते हैं। दिग्गी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पत्रकारों के साथ बात करते समय उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कश्मीर को भारत अधिकृत बता दिया।
दरअसल, दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है। लेकिन, मोदी हिंदुस्तानियों के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, विश्वास पैदा करना है कश्मीर में , चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो, अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग कहा।