शिवपाल बोले: गलत काम में लगे हैं अफसर

shivpalyadavलखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव चंद रोज पहले समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा विधायकों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाने के साथ इस्तीफा देने की बात से अब पलट गए हैं। बीते 24 घंटे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दो बार वार्ता करने के बाद अब उनका निशाना अधिकारी बन गए हैं। शिवपाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अधिकारियों पर गलत काम करने का आरोप लगाने के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जमकर सराहा।