स्वर्गीय पिता को जन्मदिन पर याद करके भावुक हुए राहुल

rahul at bheerनई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी समाधि स्थल पर जाकर पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया आज राजीवजी को याद करते हुए उनकी दूरदर्शिता, मूल्य और देश की जनता के लिए उनकी परवाह हमारे लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे। राहुल गांधी के इस ट्वीट को कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट भी किया गया है। इसके अलावा देश भर में कई स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया।