विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

bjp newलखनऊ (आरएनएस)। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सपा सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने विधानसभा का घेराव किया। भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन के लिए बुधवार को भारी संख्या में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इक_े हुए। हंगामा कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोडऩे की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां पटकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोका तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सांसद, पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी एवं कार्यसमिति के सभी सदस्य सपा सरकार के कुशासन से जनता को निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की रणनीति बनायी है।