जानें आज का राशिफल

rashifal
मेष : आर्थिक और व्यवसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।
वृषभ : विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज दूसरों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।
मिथुन : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान होगी।
कर्क : कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से हुई मुलाकात आपको खुशी देगी। यात्रा का योग है।
सिंह : दूर बसनेवाले स्नेहीजन और मित्रों के साथ संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। काम में सफलता मिलेगी।
कन्या : वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। सुख-आनंद की प्राप्ति होगी।
तुला : आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोल-चाल होने की संभावना है। तबीयत का ध्यान रखने की सलाह है।
वृश्चिक : गणेशजी की कृपा से आप गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे।
धनु : कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर: बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य और लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे।
कुंभ : अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। खर्च की मात्रा बढऩे से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।
मीन : गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीददारी होगी।