मुलायम बोले: कल्याण को पार्टी में लेना बड़ी भूल

mulayam-PTIलखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता कल्याण सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने को लेकर पछतावा हो रहा है। मुलायम सिंह ने इसको लेकर आज एक समारोह में अपना दर्द बयां किया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह ने जन्मदिन समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरा एक निर्णय पार्टी के लिए बेहद ही घातक रहा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मेरा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने का निर्णय बेहद ही नुकसानदायक रहा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने पार्टी में आने के बाद हो रहे नुकसान को देखने के बाद मुझे अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भले आज भी कल्याण सिंह ने मेरे व्यक्तिगत रिश्ते बेहद अच्छे हैं, लेकिन उस समय तो पार्टी में बड़ा मतभेद हो गया है।
मुलायम सिंह ने पूर्व मंत्री भगवती सिंह को संत बताया। उन्होंने कहा कि भगवती सिंह पार्टी के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को इस स्तर तक लाने में बड़ी मेहनत तथा त्याग किया है।