ब्रिटिश मॉडल माही सरना बनेंगी पंजाबी फिल्मों की शान

mahi sarna

मुम्बई। इंग्लैंड के शहर लंदन की रहने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल माही सरना भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। लंदन में जन्मी और पली-बढ़ी महज 22 साल की माही सरना ने वर्ष 2013 में पंजाबी गायक गैरी संधू के हिट गीत दिन-रात से पॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद से ही वह इंग्लैैंड में कई मैगजीनों के कवर पेज के साथ-साथ मुंबई व लंदन के फैशन शो में कई प्रसिद्ध डिजाइनरों के लिए रैैंप वॉक करती नजर आ चुकी हैं। लंदन की यूनिवर्सिटी में लॉ स्टडी एंड बिजनेस की डिग्री इसी साल प्राप्त करने वाली माही फैशन और फिल्मों में अपना कॅरियर बनाना चाहती है।
माही के माता-पिता जालंधर के रहने वाले हैं, पिछले दिनों फैमिली के साथ जालंधर पहुंची माही सरना ने दैनिक जागरण के साथ सांझा की अपने दिल की बात। माही ने बताया कि अगस्त महीने के अंत में वह पंजाबी गायक जै•ा धामी व अर्जुन के गीतों में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही वह पॉलीवुड के कई नामी डायरेक्टरों के साथ और बॉलीवुड में भी उनकी मीटिंग्स हुई हैं। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आए हैं, जिन पर विचार करने के बाद ही वह डिसाइड करेंगी।उन्होंने बताया कि लंदन में वह लेक्मे, इंडिया बाजार सहित इंडिया और लंदन की कई प्रसिद्ध मैगजीन के कवर पेज के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इसके अलावा लंदन में करवाए गए लंदन फैशन वीक में भी वह शो स्टॉपर रही हैं। बीबीसी लंदन की तरफ से इंडियन ज्वैलरी पर शूट किए गए कार्यक्रम में उन्हें कास्ट किया गया था। माही सरना ने बताया कि आने वाले दिनों में वह जैज धामी, अर्जुन के साथ-साथ प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ और बालीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपना जलवा बिखेरेंगी।