तंजानिया: जहां महिलाएं आपस में कर रही हैं शादियां

tanzaniaफीचर डेस्क। आमतौर पर शादी का बंधन एक महिला और पुरूष के बीच होता है। लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां महिलाएं आपस में ही शादी रचा रही हैं। यह गांव तंजानिया में है। दरअसल यह कोई रीती-रिवाज नहीं है और ना ही ये महिलाएं समलैंगिक हैं। महिलाओं के आपस में शादी करने के पीछे एक वजह है। तंजानिया में कुर्या जनजाति की महिलाओं को पति की मौत के बाद संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है। इससे बचने के लिए कुर्या जनजाति की महिलाओं ने एक रास्ता निकाला। यहां महिलाओं ने आपस में ही शादियां करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने इसे न्यूम्बा थोबू परंपरा का नाम दिया। अब यह प्रचलन इस गांव में तेजी से बढ रहा है। इस तरह की शादियों में महिलाएं किसी भी पुरूष के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। महिलाओं की इस परंपरा से कुर्या जनजाति के लोग काफी परेशान हो गए हैं क्योंकी उन्हें शादी के लिए लडकियां नहीं मिल रही हैं। समुदाय की अधिकतर लडकियां आपस में शादी करके जीवन की सारी जरूरतें पूरी कर रही हैं।इस समाज में पुरूष महिलाओं को उनकी इजाजत के बगैर छू भी नहीं सकते। अगर कोई चोट पहुंचाने या हमारी संपत्ति छीनने की कोशिश करता है तो समुदाय के बुजुर्ग उन्हें सजा देते हैं।