जानिए आखिर किस काम में प्रियंका को आती है शर्म

Priyanka-Chopra-फीचर डेस्क। प्रियंका चोपड़ा की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उधर वह हॉलीवुड में भी इन दिनों खूब धूम मचा रही हैं। प्रियंका की अमेरिकन सीरीज क्वांटिको को काफी पसंद किया गया। इसका दूसरा सीजन भी आ रहा है। प्रियंका हॉलीवुड की कई टॉप मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने कई बोल्ड फोटोशूट भी कराए। लेकिन इसके बावजूद आज भी प्रियंका को एक काम करने में शर्म आती है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 2000 में मिस वल्र्ड का खिताब भी अपने नाम किया। ऐसी प्रतियोगिताओं में कंटेस्टेंट्स को सिर्फ अंडरगारमेंट्स में भी रैंप पर चलना पड़ता है। प्रियंका ने भी ऐसा किया था। लेकिन इसके बावजूद आज भी उन्हें ब्रा में कोई सीन करने या फोटो खिंचवाने में शर्म महसूस होती है।
हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी ब्रा को शर्ट के तौर पर इस्तेमाल किया है? यानि क्या कभी वह सिर्फ ब्रा में कहीं घूमने निकली है? इस पर प्रियंका ने कहा, नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं किया है। मुझे सिर्फ ब्रा में बहुत शर्म आती है, इसलिए मैं शर्ट पहनने को तवज्जो देती हूं। मेरा मानना है कि ब्रा को छिपा कर रखना चाहिए। इसे कपड़ों के नीचे ही रहना चाहिए।
बता दें कि प्रियंका ने बाजीराव मस्तानी के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। वह इन दिनों हॉलीवुड में ही बेहद बिजी नजर आ रही है। सुनने में आ रहा है कि वह दिसंबर में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म को लेकर कोई बड़ा खुलासा करेंगी।