बकरीद पर पाक पीएम नवाज ने की गंदी बात

nawaz-1इस्लामाबाद। ईद उल अजहा पर भी पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और वहां के आतंकी शामिल हैं। नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। नवाज ने अपने संदेश में कहा,ईद उल अजहा कश्मीरियों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। जब तक कश्मीर का मसला कश्मीरी अवाम के अनुरुप हल नहीं होता तब तक हम ऐसा करना जारी रखेंगे। बकौल नवाज,हम कश्मीरियों के त्याग को अनदेखा नहीं कर सकते। उन्हें अपना बदिलानों का फल मिलेगा। हम यह ईद कश्मीर के लोगों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित करते हैं। शरीफ ने ये बातें ईद की नमाज के बाद कही। नवाज शरीफ ने रायविंड स्थित आवास पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।
शरीफ ने कहा, कश्मीर की तीसरी पीढ़ी भारत से आजाद होने क लिए संघर्ष कर रही है। वो अपने आत्म निर्णय के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और भारतीय अत्याचारों का सामना कर रहे हैं। उनकी आवाज ताकत का इस्तेमाल करके दबाई नहीं जा सकती। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने कहा,पाकिस्तान को यह याद रहना चाहिए कि हमारे कश्मीरी भाई बहन आतंकवाद से पीडि़त हैं। जरूरत के वक्त हमें कश्मीरी लोगों की मदद करनी चाहिए। आत्मनिर्णय का अधिकार पाने के लिए वे अब तक के सबसे भीषण अत्याचारों का सामना कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कश्मीरी जनता को अपने सर्वोच्च संघर्ष का लाभ मिलेगा। जल्द ही वे आजाद जमीन पर अपने त्योहारों का जश्म मनाएंगे।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज के लिए जुटे लोगों का नेतृत्व किया और भारतीय बलों के खिलाफ लड़ रहे कश्मीरियों की सफलता के लिए दुआ मांगी। उसने शरीफ सरकार से कश्मीर पर कड़ा रुख अपनाने और आजादी हासिल करने में उनकी मदद करने की अपील की। गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसा में अब तक 80 लोग मारे जा चुके हैं।