राजीव के हत्यारे पेरारिवलन पर जेल में हमला

rajiv-gandhi_चेन्नई। राजीव गांधी की हत्या के दोषी एजी पेरारिवलन पर मंगलवार सुबह वेल्लोर सेंट्रल जेल में जानलेवा हमला हुआ। उसे गंभीर हालत में जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई। हमले की वजह पता नहीं चल पाई है। जेल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि पेरारिवेलन पर सुबह करीब 6 बजे हमला हुआ। हमला उम्रकैद की सजा काट रहे राजेश खन्ना नाम के कैदी ने किया। खन्ना ने पेरारिवलन पर लोहे की रॉड से हमला किया। उसके सिर में चोट आई है। राजेश खन्ना और पेरारिवलन को अलग अलग वार्ड में रखा गया था।