पाकिस्तान चले जायें ओवैसी: साक्षी महराज

SAKSHI_MAHARAJ
नई दिल्ली। भाजपा सांसद साक्षी महराज के ताजा बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।  यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी है। साक्षी महाराज ने शुक्रवार को संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि जो लोग राष्ट्र का सम्मान नहीं कर सकते, राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं कर सकते, संविधान का सम्मान नहीं कर सकते,न्यायपालिका का सम्मान नहीं कर सकते, इससे लोगों को हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। रास्ता खुला है वे पाकिस्तान जा सकते हैं।