बाजार में हुई धनवर्षा: यूपी में 10 हजार करोड़ की खरीदारी

marketबिजनेस डेस्क। बाजार ने अपनी दिवाली मनाई। लक्ष्मी पूजा से पहले ही बाजार में धनवर्षा हुई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बात चाहे ऑडी जैसी महंगी कारों की हो या सोने की ज्वेलरी की। इलेक्ट्रानिक व ऑटोमोबाइल बाजार, सोना-चांदी और बर्तन बाजार में पैसों की खनक सुनाई पड़ रही थी। मोल-भाव का समय किसी के पास नहीं था। खरीदारी हाथों हाथ हो रही थी। दो हजार के करीब नए चार पहिया और दोपहिया वाहन सड़कों पर उतरे। करोड़ों के जेवरात के साथ लाखों के बर्तन भी बिके।
मेन रोड के बाजार में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। शहर में एक दिन में करीब 1200 करोड़ का व्यापार हुआ। पूरे राज्य में यह आंकड़ा 10000 करोड़ को पार कर गया। आंकड़े शाम 7 बजे तक के थे। फेडरेशन ऑफ चेंबर एंड कॉमर्स की मानें, तो आंकड़े रात तक इससे भी कई गुना आगे जा सकते हैं।