युवा जोश के बाद अनुभवी होश की परीक्षा

mulayam-lalu_लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास से विजय रथ यात्र में ‘युवा जोशÓ के कामयाब प्रदर्शन के बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी का ‘अनुभवी होशÓ रजत जयंती में अपनी ताकत दिखाएगा। इसमें लोकसभा चुनाव के बाद जनता परिवार के एका के सूत्रधार रहे दलों के प्रमुखों में से कई नेता हिस्सा लेंगे।
इससे सेकुलर दलों के गठबंधन का कोई रास्ता भी खुल सकता है। पांच नवंबर को समाजवादी पार्टी का बहुप्रचारित रजत जयंती समारोह है, जिसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव व उनके सिपहसालारों के हाथ में है। जाहिर है यह खेमा समारोह की सफलता में कसर छोडऩे को तैयार नहीं है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल तैयार है। रथयात्र से अधिक भीड़ जुटा कर लंबी लकीर खींचने का प्रयास भी जारी है।
दरअसल, गुरुवार को रथयात्र के शुभारम्भ के समय शिवपाल ने युवा ब्रिगेड को ‘होश न खोनेÓ की नसीहत दी थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवा जोश पर पूरा यकीन जताया था।
सपा में भले ही मनमुटाव चल रहा हो, लेकिन पार्टी के रजत जयंती समारोह के लिए बनी रसोई में सबकी पसंद का ख्याल रखा जा रहा है। नेताजी के लिए जहां बूंदी के खास लड्डू तैयार किए गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए आलू-मटर की सब्जी और चावल तैयार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की पसंद अजवाइन पूड़ी और दाल फ्राई तैयार हो रही है।
शनिवार को सपा के रजत जयंती समारोह में करीब 21 हजार कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क में भोजन करेंगे। इस अवसर पर पार्क में खाने पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को पानी की समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए एक लाख पानी की बोतलें प्रवेश द्वारा पर ही रखा दी गई हैं।
नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए पार्क में सोलह स्थानों पर खाने की व्यवस्था की गई है। खाने को लेकर परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए कई लाख स्क्वायर फीट में खाने पीने के स्टाल लगाए गए हैं। शुक्रवार की शाम को भी भोजन में आलू मटर टमाटर की सब्जी, अजवाइन पूड़ी, प्लेन राइस, दाल फ्राई, बूंदी के लड्डू और मिनरल वाटर की व्यवस्था थी। इसके अलावा पार्क में ही दस हजार से अधिक लोगों के विश्रम करने की व्यवस्था भी है। सुबह दस हजार लोगों को लंच पैकेट मुहैया कराए जाएंगे।
इसमें पूड़ी व आलू की सूखी सब्जी के अलावा बूंदी का लड्डू दिया जाएगा। 1130 रसोइया की मदद से 21 हजार कार्यकर्ताओं के लिए भोजन तैयार किया गया है। यही रसोइया रात में लंच पैकेट तैयार करने का काम करेंगे और इन लंच पैकेटों को रायबरेली रोड स्थित एक निजी होटल में पहुंचाया जाएगा।