राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हों बर्खास्त: भाजपा

bjp
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव की बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र में मांग की कि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव को पीडि़ताओं को धमकाने के माममले में तत्काल बर्खास्त किया जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने में पीडि़त बालिकाओं को समझाने के बजाय धमकाया तथा मुँह बन्द रखने की नसीहत दी।
प्रदेश प्रवक्ता डा. मिश्र ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बलिकाओं के यौन उत्पीडऩ की घटनाऐं दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं और बालिकाओं का जीना दूभर हो गया है। बरेली में यौन पीडि़त बालिकाओं को सात्वना देने के बजाय आयोग उपाध्यक्ष ने आरोपी लड़कों से समझौता करने का दबाव डाला। लडकियों को मुंह बंद रखने की हिदायत दी तथा मीडिया में जाने पर शादी ने होने की धमकी दी। श्रीमती सुमन यादव ने पीडि़ताओं का मनोबल तोडऩे की हर संभव कोशिश की।